Entertainment

अथिया शेट्टी और केएल राहुल जनवरी में इस डेट को लेंगे सात फेरे, 3 दिन तक चलेंगे शादी के फंक्शन !!

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) बीते तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की शादी की खबरें काफी समय से आ रही हैं। हालांकि, दोनों के परिवार की तरफ से शादी या शादी की डेट को लेकर कोई बयान नहीं आया है। अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की डेट सामने आई है। इसमें ये भी बताया जा रहा है कि इस कपल की शादी का फंक्शन 3 दिन तक चलने वाला है। आइए जानते हैं कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल कब शादी करने वाले हैं। 

अथिया शेट्टी और केएल राहुल 23 जनवरी को करेंगे शादी

रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल के परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन दोनों की ग्रैंड वेडिंग होने वाली है। ये कपल 23 जनवरी को सात फेरे लेने वाला है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की रस्में 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच निभाई जाएंगी। 21 और 22 को हल्दी, मेहंदी और संगीत का फंक्शन होगा। वहीं, 23 को ये कपल शादी करेगा। ये कपल सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर सात फेरे लेने वाला है। हालांकि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की फैमिली की तरफ से शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल का रिलेशनशिप

अथिया शेट्टी और केएल राहुल हाल ही में दुबई से न्यू ईयर सेलिब्रेट कर वापस इंडिया लौटे हैं। गौरतलब है कि अथिया शेट्टी अपने भाई अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग पर बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ पहुंची थीं। इस तरह से दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। अथिया शेट्टी अक्सर बॉयफ्रेंड केएल राहुल के इंटरनेशनल क्रिकेट टूर पर उनके साथ जाती हैं। ये दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को लेकर पोस्ट शेयर करते रहते हैं।