Entertainment

अनुष्का और विराट की बेटी की क्यूटनेस जीत लेगी दिल, मां की गोद में बैठीं वामिका का वीडियो हुआ वायरल

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) को अक्सर अध्यात्मिक ट्रिप पर देखा जाता है। वह बीते साल 2021 के नवंबर के महीने में उत्तराखंड स्थिति कैंची धाम में बाबा नीब करोरी के दर्शन करने पहुंचे थे। अब ये कपल हाल ही में वृंदावन बाबा नीब करोरी के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई धार्मिक संतों का भी आशीर्वाद भी लिया। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ उनकी बेटी वामिका (Vamika) भी नजर आई। इन तीनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वामिका की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत रही है।

वामिका की क्यूटनेस कैमरे में हुई कैद

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ संतों का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान वामिका अपनी मां अनुष्का शर्मा की गोद में नजर आ रही हैं। एक संत पहले अनुष्का शर्मा को दुपट्टा पहनाते हैं और फिर वामिका को एक माला पहनाते हैं। इस दौरान वामिका का क्यूट अंदाज देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अनुष्का शर्मा की अपकमिंग मूवी

बताते चलें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दुबई में अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग को पूरा किया है। फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इस फिल्म में वह झूलन गोस्वामी का रोल करते हुए नजर आने वाली हैं।