Entertainment

अब मुंबई में घर ढूंढ रही हैंं प्रियंका चाहर चौधरी, बोलीं- ‘रहने के लिए जगह नहीं…’

बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी ने धमाल मचा दिया था। शो में प्रियंका का गेम स्टाइल हर किसी को पसंद आया। तभी तो जब से वह शो से बाहर आई हैं, फैंस के बीच छाई हुई हैं। प्रियंका लगातार अलग-अलग मीडिया हाउस को इंटरव्यू दे रही हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर उनके ढेर सारे वीडियोज और फोटोज भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट और बाकी सब कटेस्टेंट्स के बारे में बात कर रही हैं। वहीं, अब प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने खुलासा किया है कि उनके पास मुंबई में रहने के लिए अभी भी घर नहीं है।

घर तलाश कर रही हैं प्रियंका

हाल ही में, बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी ने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद उनके पास अभी कोई घर नहीं है और वह मुंबई में घर तलाश कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं मुंबई में रहना चाहती हूं और मेरे पास अभी यहां पर घर नही है। यहां तक कि मेरे पास कार भी नहीं है। इस वक्त मेरे पास सिर्फ फोन है और अभी मैं आप सबके साथ बिजी हूं। बस मैं सब कुछ मैनेज कर रही हूं। मैं जब से बाहर आई हूं मुझे शहर का माहौल पूरी तरह बदला हुआ लग रहा है। मैं बस अभी इन चीजों को एंजॉय कर रही हूं।

फराह की पार्टी पर कही यह बात

बिग बॉस के बाद फराह खान ने एक शानदार पार्टी दी, जिसमें उन्होंने बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स नजर आए थे। इस पार्टी के बारे में प्रियंका ने कहा कि फराह मैम की पार्टी में हम सबने काफी मस्ती की। हमने वहां पर म्यूजिक को एंजॉय किया और दिल खोलकर डांस किया। मैं उस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियों से मिली। यह सब मुझे बहुत ही अच्छा लगा। उस वक्त ऐसा लगा कि यह तो अभी एक शुरुआत है।

अंकित संग नजर आएंगी प्रियंका चाहर चौधरी

बता दें कि बिग बॉस 16 में प्रियंका और अंकित की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था और अब फैंस दोनों को स्क्रीन पर साथ देना चाहते हैं। वहीं, अब फैंस की यह ख्वाहिश भी पूरी होने वाली है। दोनों जल्द ही एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं।