Entertainment

करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ में करेंगी डेब्यू शनाया कपूर, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर उन स्टार किड्स में एक है, जो सोशल मीडिया पर अपने लुक्स की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। लेकिन अभी कुछ दिनों पहले शनाया कपूर अपने लुक की वजह से नहीं बल्कि एक फिल्म की वजह से सुर्खियों में आ गईं थी। शनाया कपूर का नाम मोहनलाल के साथ फिल्म ‘वृषभा’ से जुड़ा था। शनाया कपूर इस फिल्म में अहम रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के बाद अब शनाया कपूर का नाम करण जौहर की एक फिल्म से जुड़ रहा है। तो चलिए जानते है शनाया कपूर का नाम किस फिल्म से जुड़ रहा है।

शनाया कपूर करेंगी इस फिल्म में डेब्यू

संजय कपूर की बेटी और एक्ट्रेस शनाया कपूर का नाम ‘वृषभा’ के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अभी हाल ही में खबर आई थीं ‘वृषभा’ नजर आन वाली है। इस खबर पर मेकर्स पक्की मोहर लगा दी थी। इसके बाद अब शनाया कपूर कपूर का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। शनाया कपूर ‘वृषभा’ के बाद करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ में नजर आने वाली हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शनाया कपूर करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ से ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। खबर के मुताबिक ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली हैं। शनाया कपूर अब ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ के साथ ओटीटी पर धमाल मचाने वाली हैं।

कब शुरू होगी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ की शूटिंग

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ को लेकर खबर सामने आने के बाद फैंस अब काफी खुश दिखाई दिए। अब फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। खबरों के मुताबिक ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ की शूटिंग इस साल के लास्ट में शुरू होने के चांस हैं। आपको बताते चले की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के अभी तक दो पार्ट आ चुके हैं। पहले पार्ट में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे।