Bollywood

कार्तिक आर्यन संग रोमांस करेगी बॉलीवुड हसीना, ‘आशिकी 3’ में दिखेगी ये एक्ट्रेस!

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इसी बीच कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ (Aashiqui 3) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी। इसके साथ ही मेकर्स ‘आशिकी 3’ के लिए एक और एक्ट्रेस की तलाश मे हैं।

‘आशिकी 3’ के सारा अली खान के नाम पर चर्चा

‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ के मेकर्स लीड एक्ट्रेस के लिए सारा अली खान को कास्ट करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। अगर सारा अली खान फिल्म ‘आशिकी 3’ में नजर आती हैं तो ये दूसरा मौका होगा जब वह कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगी। इससे पहले दोनों ने साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म लव आजकल में काम किया था। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ के मेकर्स एक और एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। बताते चलें कि इस फिल्म के पहले रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन सहित कई एक्ट्रेस के नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

‘आशिकी 3’ का 2022 में हुआ अनाउंसमेंट

गौरतलब है कि साल 1990 में ‘आशिकी’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल थे। इस फिल्म का डायरेक्शन महेश भट्ट ने किया था। साल 2013 में ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर थे। इस फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था। बताते चलें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ का पिछले साल 2022 में अनाउंसमेंट किया गया था। अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को टी-सीरीज प्रोड्यूस करने वाली है।