Entertainment

जब अमृता अरोड़ा ने काटा था लिंग के आकार का केक, वीडियो वायरल होने पर जमकर मचा था हंगामा

अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) ने 31 जनवरी को अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो अमृता के 40वें बर्थडे सेलिब्रेशन का है। इस वीडियो में अमृता बर्थडे पार्टी में ऐसा अजीबोगरीब केक काटती नजर आई थीं, जिस पर जमकर बवाल मचा था। अमृता अरोड़ा के 40वें बर्थडे पर उनकी गर्ल गैंग यानी करीना कपूर (Kareena Kapoor), करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था, इस पार्टी के एक वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, दरअसल इस वीडियो में अमृता अरोड़ा एक ऐसा केक काटती नजर आई थीं, जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था।

लिंग के आकार का अजीबोगरीब केक काटा

वीडियो में देखा जा सकता है कि अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) लिंग के आकार का अजीबोगरीब केक काट रही हैं। वीडियो में अमृता के अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं। अमृता जब यह केक काट रही होती हैं तो मलाइका कहती हैं, “अम्मू डीप थ्रोट।” इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने बी-टाउन की इन हसीनाओं को खूब ट्रोल किया था और यहां तक कि इन सेलेब्स की परवरिश पर भी सवाल उठा दिया था।

करीना कपूर ने अमृता अरोड़ा के लिए रखी पार्टी

बता दें कि एक्ट्रेस करीना कपूर ने अमृता के 45वें बर्थडे पर उनके लिए अपने घर में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बी-टाउन के बड़े स्टार्स ने शरकत की। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर से लेकर फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिवानी के साथ पहुंचे थे। अमृता के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।