Entertainment

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत का हुआ रोका, राधिका मर्चेंट संग जल्द लेंगे फेरे

प्रमुख मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का रोका हो गया है। माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित श्रीनाथनजी मंदिर में हुआ। इससे जुड़ी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सितारों से लेकर आम लोग तक अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि राधिका मर्चेंट बीते कई सालों से अनंत अंबानी को जानती थीं। इतना ही नहीं, उन्हें अंबानी परिवार के हर फंक्शन में भी देखा जाता था। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज ही राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर को बहुत ही भव्य तरीके से सजाया गया है। इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का रोका परिवार की मौजूदगी में हुआ है। सेरेमनी से वायरल हुई फोटो में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आए।

कौन हैं राधिका मर्चेंट

बता दें कि राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के वाइस चेयरमैन और सीईओ विरेन मर्चेंट की बेटी हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क की यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की है। वह साल 2017 में एक सेल्स एग्जिक्यूटिव के तौर पर काम करने के लिए भारत लौट आई थीं।

2018 में सुर्खियों में आईं राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट, श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की सगाई के दौरान चर्चा में आई थीं। दरअसल, उन्होंने आकाश और श्लोका की सगाई में ईशा अंबानी के साथ परफॉर्मेंस दी थी। यहां तक कि सगाई के वक्त शारुख खान ने भी राधिका का नाम लेकर अनंत अंबानी को छेड़ने की कोशिश की थी। तब से लेकर अब तक राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार के हर छोटे-बड़े फंक्शन में नजर आती हैं।