Entertainment

मोनालिसा को होटल में मिलते थे 120 रुपए, लिव इन में रहीं 10 साल, पढ़ें अनसुने किस्से

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस में गिनी की जाती हैं। करियर के शुरुआती दौर में वे अंतरा विश्वास के नाम से पहचानी जाती थी, हालांकि बाद में उन्होंने एंटरटेनमेंट की दुनिया के लिए अपना नाम मोनालिसा कर लिया है। बिग बॉस से उन्हें ज़बरदस्त पॉप्युलैरिटी हासिल हुई है। मोनालिसा अब भले ही भोजपुरी फिल्मों में काम नहीं करती हों, लेकिन वे टीवी इंडस्ट्री के साथ सोशल मीडिया में एक्टिव हैं। आज ये एक्ट्रेस अपने एक शो के लिए लाखों रुपए की फीस वसूलती हैं, एक दौर ऐसा भी था जब वे महज 120 रुपए प्रतिदिन की नौकरी करती थी।

100 से ज़्यादा फिल्म कर चुकी हैं

मोनालिसा भोजपुरी ही नहीं हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। वे बेव सीरीज में भी नज़र आ चुकी हैं। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर बहुत बड़ा फैन बेस है। अपनी इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग की बात करें तो मोनालिसा के 5.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। भोजपुरी फिल्मों में 100 से ज्यादा फ़िल्में करने वाली मोनालिसा का हर अंदाज़ निराला है। उनके अदाओं और डांस ने लोगों को क्रेजी किया हुआ है।

15 साल की उम्र में की थी नौकरी

मोनालिसा बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ शानदार डांसर भी हैं। वे नेचुरल आर्टिस्ट हैं,। इसके साथ मोनालिसा बोल्डनेस में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को मात देती हैं। मोनालिसा ने सिल्वर स्क्रीन के साथ ही टीवी की दुनिया में सफलता के झंडे गाड़े हैं। उन्होंने ‘बिग बॉस’ के अलावा ‘नच बलिये’ जैसे शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। मोनालिसा ने अपने घर की मदद करने के लिए महज़ 15 वर्ष की उम्र में कोलकाता के होटल में छोटी सी नौकरी की थी। इस होटल में उन्हें 120 रुपये प्रतिदिन का मेहनताना मिलता था।

मोनालिसा का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह के साथ जुड़ चुका है। हालांकि एक्ट्रेस तकरीबन 10 साल तक विक्रांत के साथ लिवइन  रह चुकी हैं। बिग बॉस के दसवें सीजन में उन्होंने बीबी हाउस में भोजपुरी एक्टर ‘विक्रम सिंह राजपूत’ के साथ शादी की  थी।