Entertainment

वरुण धवन के लिए धड़कता था श्रद्धा कपूर का दिल, फिर भी नहीं मिला एक्टर का प्यार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन रिश्ते बनते और बिगड़ते है। हालांकि कुछ रिश्ते ऐसे भी होते है जो कि समय के साथ और भी ज्यादा मजबूत हो जाते हैं। इस इंडस्ट्री में जहां कई लोगों का प्यार मुकम्मल हो गया है तो वहीं कई सितारों का प्यार अधूरा रह गया। बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना श्रद्धा कपूर की हर अदा पर उनके फैंस मर मिटने को तैयार रहते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी है कि श्रद्धा की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर आते ही छा जाती है। लेकिन सबकुछ होने के बावजूद भी श्रद्धा कपूर को सच्चा प्यार नहीं मिला। एक रियलिटी शो पर श्रद्धा कपूर ने ये खुलासा किया था कि वो वरुण धवन से प्यार करती थी। लेकिन वरुण का दिल श्रद्धा के लिए नहीं धड़कता था। 

श्रद्धा कपूर ने वरुण धवन से कही थी ये बात

दरअसल, श्रद्धा कपूर ने अपनी प्रेम कहानी खुद फिल्म ‘एबीसीडी 2’ के प्रमोशन के दौरान साझा की थी जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि श्रद्धा कपूर अपने प्यार के बारे में बताती नजर आ रही हैं। एक समय श्रद्धा कपूर, वरुण धवन से बेहद करती थी। यह उन दिनों की बात है जब दोनों की उम्र काफी कम थी। एक दिन श्रद्धा ने फैसला कर लिया कि वह वरुण से अपने दिल की बात कह देंगी। इसके लिए श्रद्धा ने एक अनोखा तरीका निकाला और वरुण को पहाड़ी इलाके पर ले गईं। उन्होंने प्यार का इजहार अलग तरीके से किया और वरुण धवन से कहा कि हम एक गेम खेलते हैं। मैं जो तुम्हें बोलूंगी तुम्हें उसे सीधा कर के बोलना होगा। वरुण ने कहा ठीक है तब मैंने उनसे कहा ‘यू लव आई।’ यह सुनते ही वरुण धवन ने बिना कुछ सोचे समझे इनकार कर दिया और वहां से चले गए और इसके बाद श्रद्धा कपूर का दिल टूट गया। एक शो पर वरुण धवन ने भी ये खुलासा किया था कि उन्हें भी श्रद्धा पर क्रश आ गया था। हालांकि इन दोनों की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और श्रद्धा और वरुण के रास्ते अलग हो गए। खैर दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।

इस मूवी में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर

बताते चलें कि वरुण धवन हाल ही में फिल्म भेड़िया में नजर आए थे। इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं श्रद्धा कपूर काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। वो जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में दिखाई देंगी। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।