Bollywood

मैरिज अनिवेर्सरी पर रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण को दिया सरप्राइज, खास गिफ्ट लेकर पहुंचे यहां

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं। कपल 14 नवंबर 2018 को इटली में शादी के बंधन में बंधा था। हालांकि, दोनों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था, लेकिन बाद में दोस्तों के लिए मुंबई में करीब 3 रिसेप्शन ऑर्गनाइज़ किए थे और सबके साथ जमकर मस्ती की थी। शादी की चौथी सालगिरह पर कपल अपने-अपने कामों में बिजी रहे है, लेकिन रणवीर ने पत्नी को सरप्राइज देने का प्लान बनाया। अपने ऑफिस में काम कर ही दीपिका को सरप्राइज देने रणवीर उनके लिए फूल और चॉकलेट्स ले लेकर पहुंचे ताकि पत्नी का रिएक्शन देख सके। उन्होंने इस मौके की फोटो भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। शेयर की फोटो में देखा जा सकता है कि दीपिका अपने लेपटॉप पर काम कर रही और आसपास उनके कलिग्स खड़े हैं। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा- जब सालगिरह पर उसे काम करना हो तो आप उसे उसके ऑफिस में सरप्राइज दें। फूलों और चॉकलेट की पावर को कभी कम मत समझना। इसके लिए डायमंड जरूरी नहीं है, नोट कर ले और बाद में मुझे धन्यवाद दें।

फिल्म रामलीला के बाद से कर रहे थे डेटिंग

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों की गिनती इंडस्ट्री में सुपरस्टार्स में की जाती है। हालांकि, लंबे समय से दोनों ने ही कोई हिट फिल्म नहीं दी है। बता दें कि कपल फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला में पहली बार साथ में काम किया था। इसी फिल्म के बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की बात सामने आई थी। लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की थी। फिर दोनों ने 2018 में शादी करने का फैसला किया। शादी इटली में हुई थी और फिर मुंबई में रिसेप्शन दिया गया था। कपल के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड से जुड़े ज्यादातर सेलेब्स ने हिस्सा लिया था। उनके रिसेप्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

रणवीर-दीपिका का वर्कफ्रंट

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की इस साल आई फिल्म जयेशभाई जोरदार बॉक्स ऑफिस सुपरफ्लॉप साबित हुई। फिल्म अपनी लागत का आधा भी वसूल नहीं कर पाई। उनकी अपकमिंग फिल्म रोहित शेट्टी की सर्कस है, जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस हैं। इसके अलावा वह फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण फिल्म फाइटर, पठान और प्रोजेक्ट में नजर आएंगी।