Entertainment

शमा सिकंदर ने रेड स्विमसूट पहन समंदर में लगाया गोता, वीडियो देख फैंस दीवाने

एक्ट्रेस शमा सिकंदर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शमा सिकंदर (Shama Sikander) अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। उनकी कई पोस्ट तो ऐसी होती हैं जो देखते ही देखते चर्चा में आ जाती हैं। ऐसा ही हाल शमा सिकंदर के एक और वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है, जिसमें वह रेड मोनोकिनी पहनकर समंदर में डुबकी लगाती दिखाई दे रही हैं। शमा सिकंदर ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 26 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। इसके साथ ही फैंस भी शमा सिकंदर के इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

शमा सिकंदर (Shama Sikander) का यह ट्रांजिशन वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक्ट्रेस ने रेड मोनोकिनी पहनकर पूल में डुबकी मारी। इसमें उनका लुक और अंदाज वाकई में देखने लायक रहा। वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि शमा सिकंदर वॉटर बेबी हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शमा सिकंदर ने लिखा, “क्या आप इसकी इच्छा नहीं करते हैं। क्या यह आसान था?” हालांकि कुछ यूजर्स इस वीडियो को लेकर शमा सिकंदर को खूब ट्रोल भी कर रहे हैं।

शमा सिकंदर के वीडियो पर आये कमैंट्स

एक यूजर ने शमा सिकंदर (Shama Sikander) को ताना मारते हुए लिखा, “पहले तो आपको अपने बॉडी शेप के हिसाब से कॉस्ट्यूम चुनना चाहिए, उसके बाद ऐसे वीडियो बनाने चाहिए।” वहीं दूसरे यूजर ने शमा सिकंदर को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, “आप करना क्या चाहती हैं।” यश नाम के यूजर ने शमा सिकंदर के वीडियो को लेकर लिखा, “एडिटिंग में थोड़ा और सुधार हो सकता था।”