Entertainment

13 साल की उम्र से इस बीमारी से लड़ रहे हैं निक जोनस, सिंगर ने वीडियो शेयर कर बताए शुरुआती लक्षण

निक ने विश्व मधुमेह दिवस यानी 14 नवंबर को लोगों को जागरूक करने के लिए मधुमेह रोग से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट से इस बीमारी से जुड़े लक्षणों के बारे में बताया है। डॉयबिटीज़ एक ऐसी बीमारी है जो किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है। मौजूदा समय में बूढों को ही नहीं बल्कि जवान लोगों को भी यह बीमारी तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रही है। इस रोग से केवल आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी पीड़ित हैं। इन्हीं में से एक प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर अमेरिकी सिंगर निक जोनस भी हैं। निक लंबे समय से इस बीमारी के जूझ रहे हैं। इस बात का खुलासा वह पहले ही कर चुके हैं। अपने एक पोस्ट में उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि 13 साल की उम्र में ही उन्हें डॉयबिटीज़ हो गया था।

निक जोनस ने जानकारी दी

इस बीच विश्व मधुमेह दिवस यानी 14 नवंबर को उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए मधुमेह रोग से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट से इस बीमारी से जुड़े लक्षणों के बारे में बताया है। उनके मुताबिक टाइप वन डायबिटीज पहले ही संंकेत देने लगता है। इस पोस्ट में निक ने चार लक्षण बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि शुरुआती दौर में वजन ज्यादा घटना, ज्यादा प्यास लगना, बार-बार पेशाब लगना और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण नजर आते हैं। इस पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया है कि लोगों को सतर्क रहने के लिए उनकी तरफ से यह जानकारी साझा की गई है। 

प्रियंका चोपड़ा करती हैं मदद

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब निक ने अपनी बीमारी पर खुलकर बात की है। इससे पहले भी वह कई बार इस बारे में अपनी बात रख चुके हैं। एक कार्यक्रम के दौरान वह अपनी पत्नी प्रियंका की तारीफ भी कर चुके हैं। उन्होंने प्रियंका की तारीफ करते हुए बताया था कि वह उन्हें इस बीमारी से निपटने में काफी मदद कर रही हैं।