Entertainment

Akshara Singh नए लुक को लेकर हुईं ट्रोल, यूजर ने की एडल्ट मूवी स्टार से तुलना

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियोज की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक गाना ‘कमरिया’ सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर ताबड़तोड़ ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में उनके साथ करण खन्ना नजर आ रहे हैं। बता दें कि फैंस इन दोनोंं की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। इस बीच अब अक्षरा सिंह की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। लेकिन इन फोटोज को देखने के बाद कुछ लोग अक्षरा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

अक्षरा सिंह हुईं ट्रोल

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो ब्लैक कलर के स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। फोटोज में अक्षरा सिंह ट्रांसपेरेंट ड्रेस में एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह की अदाएं इतनी कातिलाना है कि हर कोई घायल हो गया है। जहां उनके चाहने वाले अक्षरा सिंह की तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स उनके लुक को देख भड़क गए हैं। एक यूजर ने सारी हदें पार करते हुए अक्षरा की तुलना एडल्ट स्टार्स से कर दी। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में अक्षरा ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे देखने के बाद लोग उनको मिया खलीफा से कंपेयर कर रहे थे।

बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थीं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने टीवी इंडस्ट्री में भी धमाल मचाया है। वो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss Ott) में नजर आई थीं। बताते चलें कि अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं।