Entertainment

Anushka Sharma ने मां बनने के बाद किया था बड़ा त्याग! विराट कोहली ने खोला ये बड़ा राज

अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। विराट और अनुष्का ने साल 2017 में ग्रैंड वेडिंग की थी। कपल की शादी को 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं और वे अपनी बेटी वामिका के प्राउड पैरेंट्स भी हैं। विराट और अनुष्का का रिश्ता अब और भी ज्यादा मजबूत हो गया है। विराट कोहली ने कई बार अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा की तारीफ की है। वहीं अनुष्का भी अक्सर अपने पति पर प्यार लुटाती नजर आती हैं। हाल ही में विराट कोहली ने मीडिया से बातचीत करते हुए अनुष्का शर्मा को लेकर कई खुलासे किए हैं। 

विराट ने अनुष्का के लिए कही ये बात

विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा को अपना इंस्पिरेशन बताया है। विराट कोहली ने कहा, ‘बीते दो सालों में काफी कुछ चीजें हुईं। हमारा पहला बच्चा हुआ और एक मां के तौर पर अनुष्का शर्मा का वह त्याग बहुत ही बड़ा था। उन्हें देखकर मुझे ऐसा लगा कि मुझे जो भी समस्याएं हैं वे कुछ भी नहीं हैं. जहां तक ​​उम्मीदों का सवाल है, जब तक आपका परिवार आपको उसी रूप में प्यार करता है जो आप हैं तब तक आप ज्यादा उम्मीद नहीं करते क्योंकि यह बेसिक जरूरत है।’

इस मूवी में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा

इंस्पिरेशन के बारे में विराट कोहली ने बात करते हुए कहा, ‘आपको अपनी पहली प्रेरणा अपने घर से ही मिलती है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अनुष्का मेरी जिंदगी में एक बड़ी प्रेरणा रही हैं। मेरी जिंदगी का एक बिल्कुल अलग नजरिया था। जब आप किसी इंसान के प्यार में पड़ते हैं, तो आप अपने अंदर बदलाव लाना शुरू कर देते हैं। लाइफ के प्रति उनका ऑफ व्यू अलग था और इसने मुझे बेहतर के लिए बदलने और चीजों को स्वीकार करने के लिए इंस्पायर किया।’ बताते चलें कि अनुष्का शर्मा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर चल रही हैं। लेकिन अब वो चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। हालांकि ये मूवीVirat Kohli reveals Anushka Sharma sacrifice a lot as a mother in two years Bollywood News and Gossip बड़े पर्दे की जगह ये ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी।