Bollywood

Drishyam 2 के बाद इस फिल्म के सीक्वल से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे अजय देवगन, दर्शकों को फिर करेंगे हैरान

अजय देवगन के लिए साल 2022 काफी शानदार रहा। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। इसके बाद अजय देवगन अपनी फिल्म भोला को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म से अजय देवगन के कई लुक भी सामने आए है। इन लुक्स को लोगों ने काफी पसंद भी किया। इसी बीच अब अजय देवगन की एक नई फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आ रही हैं। जिसे जानने के बाद अजय देवगन के फैंस खुश हो जाएंगे। क्योंकि इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

इस फिल्म के लिए तैयार हुए अजय देवगन

अजय देवगन ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। 2022 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके अलावा अजय देवगन की ‘रेड’ भी काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म के दूसरे पार्ट का फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच इसको लेकर एक खबर सामने आई है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन फिल्म ‘रेड 2’ के लिए तैयार हो गए है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश दिखाई दिए।

कैसी थी फिल्म ‘रेड’ की कहानी

अजय देवगन की ये फिल्म ईमानदार टैक्स अधिकारी की सच्ची कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में थे। इलियाना डिक्रूज ने फिल्म में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में सौरभ शुक्ला विलेन को रोल में नजर आए थे। अजय देवगन की इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। साथ ही साथ इस फिल्म की एंटरटेनमेंट जगत में भी काफी तारीफ हुई थी। ‘रेड 2’ की खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।