Entertainment

Hrithik Roshan इस साल Saba Azad संग लेंगे सात फेरे, शादी में शामिल होंगे ये मेहमान

ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस सबा आजाद संग अपने रिलेशनशिप के लिए काफी सुर्खियों में रहते हैं। Hrithik Roshan को अक्सर Saba Azad के साथ स्पॉट किया जाता है। जहां फैंस उन्हें साथ देखना पसंद करते हैं तो वहीं ट्रोल्स उनका मजाक उड़ाने से जरा भी पीछे नहीं हटते हैं। इन सबसे इतर ऋतिक रोशन और सबा आजाद को लेकर हाल ही में बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, कहा जा रहा है कि Hrithik Roshan और Saba Azad  इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है खबर

Hrithik Roshan और Saba Azad की शादी से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। न ही खुद ऋतिक और सबा ने मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि दोनों की शादी को लेकर पिछले साल भी खबर आई थी। दरअसल, बताया जा रहा था कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद 2023 में सीक्रेट वेडिंग कर सकते हैं, जिसमें केवल परिवार और बेहद खास दोस्त शामिल होंगे।

रोशन परिवार के करीब हैं सबा आजाद

Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड और Saba Azad ने धीरे-धीरे एक्टर के परिवार के दिल में भी जगह बना ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो न केवल ऋतिक के मम्मी-पापा ने, बल्कि उनके दोनों बच्चों ने भी सबा आजाद को अपना लिया है। हैरानी की बात तो यह है कि सबा आजाद और ऋतिक रोशन को कई बार सुजैन खान और अर्सलान गोनी के साथ पार्टी करते भी देखा जाता है। 

कुछ इस तरह शुरू हुई थी Hrithik Roshan और Saba Azad की प्रेम कहानी

बता दें कि Hrithik Roshan और Saba Azad की मुलाकात ट्विटर के जरिए हुई थी। यहां दोनों की थोड़ी बातचीत हुई, जिसके बाद Hrithik ने Saba को डिनर के लिए बुलाया था। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को दिल भी दे बैठे। हालांकि कई बार अपनी प्रेम कहानी के लिए Hrithik Roshan और Saba Azad ट्रोल भी हो जाते हैं।