Entertainment

Jackie Chan: दुनिया के छठे सबसे रईस सेलिब्रिटी की बेटी बेहद ‘गरीब’, होश उड़ा देगी जैकी चेन की यह हकीकत

हम आज बात करेंगे दुनिया के सबसे अमीर सेलेब्स की लिस्ट में छठे स्थान पर काबिज अभिनेता जैकी चैन की जिंदगी के उस पहलू की, जिसकी बात वह नहीं करना चाहते हैं। ‘एक्शन किंग’ माने जाने वाले जैकी चैन की जिंदगी के जिस पहलू की बात हम करने जा रहे हैं, उस पर यह गाना बिल्कुल सटीक बैठता है। दरअसल, दुनिया में बेशुमार प्यार पाने वाले जैकी चैन चाहे 520 मिलियन डॉलर (करीब 42 अरब रुपये) की संपत्ति के मालिक हों, लेकिन उनकी बेटी सड़कों पर रहती है। चौंकने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह बात बिल्कुल सच है…

किस वजह से अक्सर ट्रोल होते हैं जैकी चैन?

मार्शल आर्ट्स में एक्सपर्ट जैकी चैन वैसे तो आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनकी ‘रईसी’ है। बीते दिनों जारी की गई दुनियाभर में सबसे अमीर सेलेब्स की लिस्ट में जैकी चैन का नाम भी शामिल है। लेकिन इतने अमीर होने के बावजूद भी उनके दोनों बच्चों की लाइफस्टाइल में जमीन और आसमान का अंतर है। दरअसल, अभिनेता के दो बच्चे हैं और दोनों की हालत एक-दूसरे से बिल्कुल जुदा है। इसके पीछे एक बड़ी वजह है। जैकी चैन का उनकी पत्नी जोआन लिन के साथ जहां एक बेटा है। वहीं अभिनेता की बेटी है, जो नाजायज है। अपने काम के कारण सभी का प्यार पाने वाले जैकी चैन अपने जीवन के इस पहलू के कारण अक्सर ट्रोल होते रहते हैं।  

किसकी बेटी हैं एटा एनजी?

जैकी चैन का अपनी पत्नी के होते हुए मिस एशिया रहीं एलेन एनजी के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर था। दोनों का रिश्ता सही चल रहा था, लेकिन एक दिन जब एलेन की प्रेग्नेंसी की खबर जैकी चैन को पता लगी तो अभिनेता के होश उड़ गए थे। जैकी ने तुरंत ही एलेन से रिश्ता तोड़ लिया था। हालांकि, बाद में अभिनेता ने खुद स्वीकारा था कि उनकी और एलेन की एक बेटी है, जिसका नाम एटा एनजी है। एटा एनजी अक्सर अपनी बुरी आर्थिक स्थिति के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। 

पुल के नीचे रहती हैं जैकी चैन की बेटी?

एटा एनजी कई बार सोशल मीडिया के जरिए अपने बारे में खुलासा कर चुकी हैं। एक बार साल 2017 में एटा ने अपनी गर्लफ्रेंड एंडी ऑटम के साथ एक वीडियो साझा करके खुलासा किया था कि वह लेस्बियन हैं। इसके साथ ही एटा ने यह भी बताया था कि यह कारण है कि उनके माता-पिता ने उन्हें घर से निकाल दिया है। एटा की उस वीडियो के मुताबिक वह और उनकी गर्लफ्रेंड पुल के नीचे रहते थे। इतना ही नहीं पिछले साल भी एटा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह मुफ्त के खाने की लाइन में लगी हुई थीं। हालांकि, बाद में इन दोनों ही वीडियो को डिलीट कर दिया गया था।