Entertainment

Javed Akhtar ने पाकिस्तान को उसके घर में दिखाया आईना, कहा- ‘मुंबई में हमला करवाने वाले आपके देश में घूम रहे’

जावेद अख्तर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। जावेद हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। इस बीच जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुंबई हमले की साजिश रचने वाले यहां खुलेआम घूम रहे हैं। इस दौरान का वीडियो अब सामने आ गया है जो कि इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। दरअसल जावेद अख्तर हाल ही में फैज फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गए थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को आईना दिखाने वाला काम किया है।

जावेद अख्तर ने पाकिस्तान की उड़ाई धज्जियां

फैज फेस्टिवल में जावेद अख्तर ने पाकिस्तान पर कई सवाल खड़े किए। जावेद ने कहा, ‘हमने नुसरत फतेह अली खान और मेंहदी हसन के लिए हिंदुस्तान में बड़े-बड़े कार्यक्रम किए हैं। दूसरी ओर आपके देश में कभी भी लता मंगेशकर का कोई प्रोग्राम नहीं किया गया।’ जावेद ने आगे कहा, हमें एक दूसरे पर इल्जाम नहीं लगाना चाहिए इससे कुछ हासिल नहीं होगा। माहौल तनावपूर्ण है, उसे ठीक करना चाहिए। हम मुंबई के लोग हैं, और हमने अपने शहर पर हमला होते देखा है। हमलावर नॉर्वे या मिस्र से नहीं आए थे। और वही लोग आपके मुल्क में अभी भी घूम रहे हैं। अगर यह शिकायत हिन्दुस्तानी के दिल में हो, तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।’ 

कंगना रनौत ने की जावेद अख्तर की तारीफ

जावेद अख्तर का के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सभी लोग जावेद अख्तर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं अब कंगना रनौत ने भी जावेद अख्तर की तारीफ की है। कंगना रनौत ने अपने ट्विटर पर जावेद की तारीफ करते हुए लंबा चौड़ा नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने कहा कि जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा है। इसके अलावा कई और सितारे जावेद अख्तर के इस बयान की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।