Entertainment

Jhalak Dikhhla Jaa 10: Big legends lost in front of Gunjan-Tejas, both children won Rs 20 lakh with trophy

‘झलक दिखला जा’ का सीजन 10 इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। अभी हाल ही में शो की जज नोरा फतेही से जुड़ी एक खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था की एक्ट्रेस शो में रोने लगी थी। अब इस शो से जुड़ा एक ऐसा अपड़ेट सामने आया है, जिसका फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस के विनर का नाम सामने आ गया है। लेकिन जो नाम सामने आया है, उसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते है ‘झलक दिखला जा 10’ का खिताब किसने अपने नाम कर लिया है।

गुंजन सिन्हा ने जीती ‘झलक दिखला जा 10’ की ट्रॉफी

डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इस शो में निया शर्मा, रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और फैजल शेख (Faisal Shaikh) जैसे स्टार्स इस शो में नजर आए थे। अब इस शो के विनर का नाम सामने आ गया है। लेकिन जिन दो लोगों ने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की है। वो महज 8 और 12 साल के है। गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा ने शो को जीत लिया है। इसको जानने के बाद सब हैरान हो गए है। जानकारी के लिए बता दें कि इस सो के फिनाले में रुबीना दिलैक, गश्मीर महाजनी, गुंजन सिन्हा, फैजल शेख सृति झा और निशांत भट्ट बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन शो की ट्रॉफी ये दो बच्चे ले गए। आपको बता दें कि इन दोनों को ट्रॉफी के साथ-साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली है।

काफी फेमस डांसर है गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा

गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा काफी चर्चा में रहने वाले डांसर हैं। तेजस इस शो से पहले रियलिटी शो ‘हाई फीवर’ में नजर आए थे। तो वही गुंजन सिन्हा ‘डांस दीवाने सीजन 3’ में दिखाई दी थीं। इन दोनों के ट्रॉफी जीतने पर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।