Malaika Arora का अपनी प्रेग्नेंसी की झूठी खबर पर फूटा गुस्सा, एक्ट्रेस ने बताया- ‘घटिया हरकत’
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में मलाइका की प्रेग्नेंसी को लेकर एक अफवाह फैली थी। जिसे जानने के बाद उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपना रिएक्शन दिया था। इस खबर को अर्जुन कपूर ने खंडन किया और ऐसी अफवाह न फैलाने की चेतावनी भी दी। इसके बाद से फैं को इस खबर पर मलाइका अरोड़ा के रिएक्शन का इंतजार था। जो अब सामने आ गया है। मलाइका अरोड़ा ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसे जानने के बाद ट्रोल्स की बोलती बंद हो गई है।
मलाइका अरोड़ा ने गुस्से में लिखी ये बात
मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर अभी हाल ही में एक खबर सामने आई जिसका उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने खंडन किया। इसके बाद मलाइका के परिवार ने भी इस को महज एक अफवाह बताया। इसके बाद अब मलाइका अरोड़ा ने इसको लेकर काफी कुछ बोला है। मलाइका अरोड़ा ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने खबर की तस्वीर को शेयर करते हुए इस खबर को बेहूदा और घिनौना (Disgusting) बताया है। मलाइका अरोड़ा के इस रिएक्शन के सामने आने के बाद फैंस तो काफी खुश नजर आ रहे है, लेकिन ट्रोल्स का मुंह बन गया है।

इस शो के साथ दमदार वापसी करेंगी मलाइका
अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा इन दिनों फिल्मी दुनिया से काफी दूर है। वो इन दिनों अपने शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा का ये शो 5 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर आने वाला है। इश शो का मलाइका अरोड़ा के फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। मलाइका अरोड़ा के इस रिएक्शन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बचाएं।