Technology

Oppo Find N2 और Oppo Find N2 Flip फोन 15 दिसंबर को होंगे लॉन्च! डिटेल्स हुई लीक

Oppo इन दिनों अपने नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इनमें Oppo Find N2 foldable और Oppo Find N2 Flip स्मार्टफोन शामिल होंगे। पिछली लीक्स में सामने आया था कि कंपनी अपने इन फ्लैगशिप फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन को INNO Day 2022 इवेंट के दौरान पेश कर सकती है। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में इन डिवाइस की लॉन्च डिटेल्स सामने आ गई हैं। टिप्सटर ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए जानकारी दी है कि Oppo का अपकमिंग INNO Day 2022 इवेंट 14 दिसंबर को आयोजित होने वाला है। हालांकि, टिप्सटर की मानें, तो Oppo Find N2 और Oppo Find N2 Flip स्मार्टफोन को इसके अगले दिन यानी 15 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने स्मार्टफोन लॉन्च की ऑफिशियल डेट से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

OPPO Find N2 Flip के लीक स्पेसिफिकेशन

कुछ समय पहले Oppo Find N2 Flip स्मार्टफोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे। इस फोन का डिजाइन Samsung Galaxy Z Flip 4 जैसा ही होगा। हालांकि, सैमसंग फ्लिप फोन के बैक पर छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले देखा गया था, लेकिन ओप्पो फोन के बैक पैनल पर 3.26 इंच का बड़ा सेकेंडरी डिस्प्ले देखा गया है। पुरानी लीक्स में फोन के स्पेसिफिकेशन भी सामने आ चुके हैं। लीक की मानें, तो ओप्पो में 6.8 इंच का Full HD+ फोल्डेबल डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा, फोन के बैक पर 3.26 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जाएगा। साथ ही फोन Android 13 बेस्ड ColorOS 13 पर काम करेगा। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर से लैस होने वाला है। इसके साथ फोन में 8GB RAM और 12GB RAM के ऑप्शन मिलेंगे। फोन की स्टोरेज 256GB तक की होगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल बैक कैमरा मिलेगा। इस कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ एक 8MP का Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलेग। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 4300mAh की होगी, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

OPPO Find N2 के लीक स्पेसिफिकेशन

OPPO Find N2 फोन में एक 7.1 इंच का E6 AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1920 x 1792 पिक्सल होगा। वहीं, सेकेंडरी डिस्प्ले की बात करें, तो फोन में 5.54-इंच E6 AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट भी 120Hz होगा। यह फोन Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर से लैस होने वाला है। फोन की बैटरी 4,520mAh की होगी, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।