Bollywood

Alia Bhatt Delivery: पति रणबीर कपूर संग अस्पताल पहुंची आलिया भट्ट, कपूर परिवार में जल्द आएगा नन्हा मेहमान

अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक अपने पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए एचएन रिलायंस अस्पताल, गिरगांव पहुंचे हैं। यहां पहले से ही हॉस्पिटल रणबीर ने रूम बुक करा दिया था। बता दें कि अक्टूबर के शुरुआत में ही भट्ट और कपूर फैमिली ने मिलकर आलिया की गोद भराई का फंक्शन किया था।

हॉस्पिटल पोहंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

आलिया की डिलीवरी से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि आलिया और रणबीर, बच्चे की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही आलिया अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। इस कपल का परिवार और फैंस भी इस बड़ी बेसब्री से बच्चे की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं।

जल्द गूंजेगी घर में किलकारियां

बता दें कि पहले खबर आई थी कि आलिया की डिलीवरी नवंबर महीने के आखिर या दिसंबर के पहले हफ्ते में हो सकती है। लेकिन अब सूत्रों की माने तो ये जोड़ा बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए घर निकल चुका है। आलिया को सुबह 7:30 बजे एचएन रिलायंस अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। अब किसी भी पल कपूर खानदान के नन्हे मेहमान को लेकर खबरें सामने आ सकती है।

कपूर-भट्ट परिवार को है डिलीवरी का बेसब्री से इंतजार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी की थी। इसके दो महीने बाद भी आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुना कर सबको शॉकेड कर दिया था। सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट कर उन्होंने इसकी जानकारी फैंस को दी थी। अभी हाल ही में इन्हें फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार साथ देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही।