Entertainment

Priyanka Chopra ने बेटी और पति निक संग समंदर किनारे की मस्ती, एक्ट्रेस ने ऐसे छुपाया मालती का चेहरा

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति और बेटी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ समंदर किनारे मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। तो चलिए देखते है एक्ट्रेस की वायरल हो रही ये फोटोज।

पति के संग बीच पर दिखाई दीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में अपने पति निक जोनस के साथ बीच पर दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है। उन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बेटी मालती भी नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में एकदम कूल लुक में नजर आ रहे है। निक जोनस के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।

बीच पर दिखीं मम्मी-पापा संग पहुंचीं मालती

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अपनी बेटी मालती के साथ बीच पर नजर आ रहे हैं। इन तीनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और इन दोनों की बेटी मालती तीनों इस तस्वीर में साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। इन तीनों की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। लेकिन किसी भी तस्वीर में एक्ट्रेस ने बेटी का फेस नहीं दिखाया है। प्रियंका चोपड़ा के फैंस अभी तक उनकी बेटी का फेस देखने का इंतजार कर रहे है।