Entertainment

Ranbir kapoor ने फीमेल फैन से मिलाया हाथ तो जल-भुनकर राख हुईं आलिया भट्ट, वीडियो देख लोग बोले- ‘इन्सिक्योर…’

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। रणबीर कपूर और आलिया हाल ही में माता-पिता बने हैं। इन दोनों के घर के नन्ही परी ने जन्म लिया है, जिसका नाम राहा हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों फुटबॉल का मजा ले रहे हैं। दोनों एफसी और केरल ब्लास्टर्स के बीच हुए फुटबॉल मैच को देखने पहुंचे थे जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच कपल का एक क्लिप सामने आया है, जिसे देख सभी लोग दंग रह गए हैं। इस क्लिप की वजह से आलिया भट्ट जमकर ट्रोल हो रही हैं।

आलिया भट्ट हुईं ट्रोल

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया और रणबीर फुटबॉल का लुत्फ उठ रहे हैं। तभी एक लड़की रणबीर को हाय करती हैं। फिर वो गर्ल फैन रणबीर से हाथ मिलाती हैं। इस क्लिप को देखने के बाद लोग ये बोल रहे हैं कि रणबीर कपूर ने फीमेल फैन से हाथ मिलाया इसलिए आलिया भट्ट को जलन होने लगी। आलिया अपने इस अंदाज की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स इस क्लिप पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर आलिया की क्लास लगाते हुए उन्हें इन्सिक्योर बताया है तो वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘आलिया को जलन हो रही थी।’

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म

बताते चलें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीते साल यानी 2022 में अप्रैल के महीने में शादी की थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई थीं। दोनों ने एक दूसरे को करीब 5 सालों तक डेट किया था। इसके बाद आलिया और रणबीर ने शादी करने का फैसला किया था। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। इस कपल के वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली हैं। तो वहीं रणबीर कपूर फिल्म ‘एनिमल’ में दिखाई देंगे।