Entertainment

Ranbir Kapoor ने सेल्फी ले रहे फैन का फेंका फोन, वीडियो देख लोगों ने कहा- ‘बड़े लोगों के पास दिल नहीं होता’

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो के कारण लोग उनको निशाने पर ले रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है रणबीर कपूर के वीडियो में दिख रहा है कि वह अपने एक फैन मोबाइल फेंक देते हैं। इसके बाद यूजर्स ने रणबीर कपूर की क्लास लगाना शुरू कर दिया है। रणबीर कपूर के इस वीडियो के आने के बाद जहां लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर अलग राय रखी है। आइए जानते हैं कि रणबीर कपूर के वीडियो को लेकर क्या-क्या कहा जा रहा है।

रणबीर कपूर का वीडियो आया सामने

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर अपने फैंस से घिरे हुए हैं और उनका फैन आता है और उनके साथ सेल्फी लेने लगता है। रणबीर कपूर मुस्कुराते हुए पोज देते हैं। जब फैन दो बार के बाद तीसरी बार सेल्फी क्लिक करने लगता है तो रणबीर कपूर उसका फोन मांगते हैं और पीछे फेंक देते हैं। रणबीर कपूर और फैन का ये वाक्या कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रणबीर कपूर को किया टारगेट

रणबीर कपूर के वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उन पर निशाना साध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘और इनके फैन बनो।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘और करो बॉलीवुड का सपोर्ट।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘क्यों… ऐसा क्या हो गया।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘बड़े लोगों के पास पैसा होता है लेकिन दिल नहीं।

रणबीर कपूर के वीडियो पर बचाव में कमेंट

रणबीर कपूर के वीडियो को लेकर जहां लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने लिखा है कि ये एड का वीडियो है। इसके साथ ही कहा कि वीडियो के साथ कैप्शन लिख दो क्यों रणबीर कपूर पर लोगों को गुस्सा दिलाना चाहते हो।