Technology

Realme के इन स्मार्टफोन्स को Android 14 बीटा अपडेट मिलेगा। लिस्ट में चेक करें अपना डिवाइस

Google ने 4 अक्टूबर को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन “Pixel 8” और “Pixel 8 Pro” लॉन्च किए। इवेंट में, कंपनी ने Pixel स्मार्टफोन के लिए स्थिर एंड्रॉइड 14 अपडेट जारी करने की भी घोषणा की। टेक दिग्गज ने यह भी कहा कि अपडेट इस साल के अंत में और अधिक डिवाइसों पर उपलब्ध होगा। अब, Realme ने अपने स्मार्टफ़ोन के लिए Android 14 बीटा अपडेट के रोडमैप का खुलासा किया है। आइए आपको Realme के उन स्मार्टफोन की लिस्ट बताने वाले हैं जिसमें लेटेस्ट Android 14 बीटा अपडेट मिलने वाला है।

इस महीने इन फोन को मिलेगा अपडेट

  • Realme GT Neo 3
  • Realme GT Neo 3 150W

नवंबर 2023 में इन फोन को मिलेगा अपडेट

  • Realme 11 Pro 5G
  • Realme 11 Pro+ 5G
  • Realme Narzo 60 5G
  • Realme Narzo 60 Pro 5G
  • Realme GT Neo 3T

दिसंबर 2023 में इन फोन को मिलेगा अपडेट

  • Realme C55

Realme 10 Pro 5G

Realme 10 Pro+ 5G

Realme narzo N55

Q1 2024 में इन फोन को मिलेगा अपडेट

  • Realme 11 5G
  • Realme 11x 5G
  • Realme 9 5G
  • Realme 9i 5G
  • Realme 9 Pro 5G
  • Realme 9 Pro+ 5G
  • Realme GT 2
  • Realme GT 5G
  • Realme Narzo 60x 5G
  • Realme Narzo 50 5G

Q2 2024 में इन फोन को मिलेगा अपडेट

  • Realme 10
  • Realme 9
  • Realme C53
  • Realme C51
  • Realme Narzo N53

Realme GT 5 Pro फोन को कंपनी ने किया ऑनलाइन टीज

पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी Realme जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसकी घोषणा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की। नया लॉन्च हुआ स्मार्टफोन पेरिस्कोप कैमरे के साथ आएगा। रिपोर्ट की मानें तो यह डिवाइस Realme GT 5 Pro हो सकता है, जिसके इस साल के अंत में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और 64MP टेलीफोटो लेंस (OmniVision OV64B) के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।