Entertainment

Shahid Kapoor ने दोस्तों संग किया जमकर डांस, वीडियो देख लोग बोले- ‘प्रीति की शादी के बाद कबीर सिंह…’

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की वेब सीरीज ‘फर्जी’ (Farzi) बीती 10 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई है। उनकी इस वेब सीरीज को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वेब सीरीज में शाहिद कपूर के साथ साउथ एक्टर विजय सेतुपति भी नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि शाहिद कपूर ने वेब सीरीज ‘फर्जी’ से अपना ओटीटी डेब्यू किया है। इसी बीच शाहिद कपूर ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनका ये वीडियो इतना दिलचस्प है कि फैंस बार-बार देख रहे हैं। आइए देखते हैं कि शाहिद कपूर के वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

शाहिद कपूर ने शेयर किया अपना डांस वीडियो

शाहिद कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर फैंस का संडे बना दिया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहिद कपूर अपने घर पर दोस्तों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर ने इस वीडियो के साथ लिखा है, ‘जट्टा द स्वैग, सटर्डे नाइट फीवर।’ शाहिद कपूर का डांस फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि उसे जमकर लाइक कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन में अपने दिल की बाद लिख रहे हैं। 

शाहिद कपूर के वीडियो पर कमेंट

शाहिद कपूर के वीडियो पर फैंस ने जहां तारीफ में कमेंट किए हैं। वहीं, तमाम यूजर्स ने शाहिद कपूर की टांग खिंचाई की है। एक यूजर ने लिखा है, ‘जब मीरा कपूर मायके चली जाती हैं।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘कबीर सिंह पागल हो गए प्रीति की शादी के बाद।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘भाई ने उड़ता पंजाब का सामान अभी तक बचाकर रखा है।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘भाई फोन रख दो, मेरा भी एक बार टूट गया था।’ 

‘फर्जी’ का इस जोड़ी ने किया डायरेक्शन

बताते चलें कि वेब सीरीज ‘फर्जी’ का डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरी और कृष्णा डीके ने किया है। वेब सीरीज ‘फर्जी’ में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के अलावा, भुवन अरोड़ा, अमोल पालेकर, केके मेनन, जाकिर हुसैन, कुब्रा सैत, राशी खन्ना सहित कई स्टार्स नजर आ रहे हैं।