Entertainment

Sushant Singh Rajput के बर्थडे पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, दिवंगत अभिनेता के लिए लिखी ये बात

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के 37वें जन्मदिन पर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने भी उन्हें याद किया है। सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन के मौके पर रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इस पोस्ट के साथ जो कैप्शन लिखा है वह लोगों का ध्यान खींच रहा है। आइए देखते हैं कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए क्या पोस्ट शेयर की है। गौरतलब है कि 21 जनवरी, 1986 को जन्मे सुशांत सिंह राजपूत आज दुनिया में होते तो 37 साल के हो गए होते। 

रिया चक्रवर्ती की सुशांत सिंह राजपूत संग तस्वीरें

रिया चक्रवर्ती ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत दो कप के पीछे छिपते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के सिर में सिर लगाकर सेल्फी ले रहे हैं। इन दोनों तस्वीरों रिया चक्रवर्ती और सुशांत राजपूत मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। रिया चक्रवर्ती ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में Infinite के इमोजी और +1 लिखा है। वहीं एक हार्ट इमोजी भी बनाया है। रिया चक्रवर्ती की सुशांत सिंह राजपूत को लेकर शेयर की गई पोस्ट पर यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत का साल 2020 में हुआ था निधन

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने किराए के फ्लैट पर मृत पाए गए थे। इसके बाद उनकी मौत को सुसाइड बताया गया था तो परिवार ने कहा था कि ये मर्डर है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने इस केस की जांच शुरू की। इस केस को बाद में सीबीआई को दे दिया गया था। फिलहाल, इस केस में जांच चल रही है। बताते चलें कि इस केस में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तार भी हुई थी।