Entertainment

Virat Kohli के शतक लगाने पर अनुष्का ने जताया प्यार, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

भारत ने तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा दिया। बीते मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा हैं। विराट कोहली ने 110 गेंदों पर नाबाद 166 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ डाले। उनकी इस पारी के लिए फैंस समेत कई बड़े लोग उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच अब विराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली पर जमकर प्यार लुटाया है।

अनुष्का शर्मा ने विराट को लेकर कही ये बात

दरअसल, विराट कोहली की तारीफ करते हुए अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में विराट कोहली की तस्वीर नजर आ रही है। इसे साझा करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा, आदमी है यार, क्या शानदार पारी खेली है। साथ ही अनुष्का ने सेलिब्रेशन इमोजी को भी स्टोरी में ड्रॉप किया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली पर प्यार लुटाया है। जब-जब विराट कोहली अच्छा परफॉर्म करते हैं। तब-तब अनुष्का उनकी तारीफ करती हैं।

इस मूवी में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा

बताते चलें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में रॉयल अंदाज से शादी की थी। उस दौरान दोनों की फोटोज खूब वायरल हुई थीं। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं अनुष्का शर्मा काफी समय से बॉलीवुड से दूर चल रही हैं। लेकिन अब अनुष्का नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ में जल्द ही नजर आएंगी। मूवी में वो भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का रोल प्ले कर रही हैं।