National

कांग्रेस ने रक्षा डील के नाम पर करी दलाली, हिमाचल की वीर महिलाओं ने झेला इसका नुकसान: प्रधानमंत्री मोदी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में हुंकार भरने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मंडी के सुंदरनगर पहुंचे थे। सुंदरनगर में 500 मीटर लंबे रोड शो से मोदी ने चुनावी जोश भरा। यहां भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पहला घोटाला रक्षा सौदे में किया और उनके नेताओं ने हर सौदे में दलाली खाकर अपनी तिजोरी भरी। रक्षा की उपकरण ख़रीदे ही नहीं गए बल्कि इसमें देरी भी की गयी। इसका नुकसान हिमाचल की माताओं के साथ हुआ, जिनके सपूत शहीद हुवे। मैं यह बिलकुल होने नहीं दूंगा।

कमल के फूल पर पड़ा हर वोट दिल्ली में बीजेपी को ताकत देगा

मोदी ने कहा हिमाचल के विकास के काम मोदी व जयराम ने नहीं किए आपके किये वोट ने किए हैं। आगे भी कमल वोट किया तो आगे भी विकास इसी गति से होगा। मंडी-पठानकोट राजमार्ग पर तेजी से काम चल रहा है। 8 दिसंबर को दोबारा सरकार बनने पर और तेजी से विकास होगा। हर बूथ पर कमल का फूल भाजपा का उम्मीदवार है। कमल के फूल पर पड़ा हर वोट हिमाचल के इस बेटे को दिल्ली में ताकत देगा। मतदान के सभी रिकार्ड तोड़ देंगे।

दिल्ली में बैठा बेटा किसी के चूल्हे की आग शांत नहीं होने देगा

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में बैठा बेटा किसी के घर के चूल्हे की आग शांत नहीं होने देता, कोई भूखा नहीं सोता है। कांग्रेसी अनाज भी खा जाते। भाजपा को मौका नहीं मिलता तो 9 लाख घरों में नल से जल नहीं पहुंच पाता। अटल टनल का काम पूरा नहीं होता। लाहुल के सुख का समय आया है।

कोविड महामारी काल में यदि कांग्रेस होती तो क्या होता

मोदी ने कहा कि हिमाचल के विकास ने अभूतपूर्व गति पकड़ी है। अगर अब भी यहां कांग्रेस होती तो मात्र 25 घर बनते। महामारी के समय यहां कांग्रेस होती तो कल्पना करो क्या होता। कांग्रेस ने वैक्सीन के लिए देश की जनता को इंतजार करवाया। कोविड टीकाकरण होने से हिमाचल में पर्यटन बढ़ा। कांग्रेस होती तो आज तक वैक्सीन नहीं मिलती हिमाचल की अनदेखी होती।

कांग्रेस ने केंद्र की हर योजना में लगाया अड़ंग

2014 से 2017 तक कांग्रेस ने केंद्र की योजना लागू नहीं होने दीं, हर बड़े काम में अड़ंगा लगाया। मैं दिल्ली से पैसा भेजता रहा। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में 2014 से 17 तक मात्र 15 घर बने, जो कि शर्म की बात है। डबल इंजन सरकार में 10000 घर बने। 15 घर वाली कांग्रेस की सरकार चाहिए या 10000 वाली तय करें।

झूठे वादे व गारंटी देना कांग्रेस की फितरत

पीएम मोदी ने कहा झूठे वादे व गारंटी देना कांग्रेस की फितरत रही है। 2012 के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जो वादे पत्र में किए थे एक भी पूरा नहीं किया। घोषणा पत्र खोल कर ही नहीं देखा। भाजपा जो संकल्प लेती है पूरा कर दिखाती है। अनुच्छेद 370 हटाया, राम मंदिर बना। हिमाचल की धरती पालमपुर से संकल्प लिया था। कांग्रेस 40 साल से वन रैंक वन पेंशन की बात करती रही। दिखावे के लिए बजट में 200, 300 करोड़ डाल गुमराह करते थे। कांग्रेस ने हिमाचल में झूठ बोला सैनिकों व वीरमाताओं से झूठ बोला।

गलती से दूसरे आ गए दिल्ली से कुछ नहीं कर सकता

मोदी ने कहा कि अदला बदली के कारण किसी की कोई जवाबदेही नहीं। स्थिर सरकार की जवाबदेही रहेगी। मैं आपके लिए कुछ करना चाहता हूं मुझे सेवा का मौका दें सब करके दूंगा। अगर गलती से दूसरे आ गए तो दिल्ली से कुछ नहीं कर सकता। पुरानी गलती सुधारने व तेज विकास के लिए भाजपा को समर्थन दें। 50 साल से ज्यादा हो गए जब कांग्रेस ने गरीबी हटाने की बात कही थी। चुनाव होते गए देश से गरीबी नहीं हटी।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल में चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का प्रदेश का यह पहला दौरा रहा। पीएम मोदी चुनाव की घोषणा से पहले 20 दिन में तीन बार हिमाचल में जनसभाएं कर चुके थे। अब जब मतदान में सात दिन का समय बाकी है तो पीएम मोदी हिमाचल में भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भर गए। पीएम मोदी की सुंदरनगर के साथ सोलन में भी रैली हुई। पीएम की इन रैलियों से भाजपा की नजर 34 विधानसभा सीटों पर है।