Entertainment

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को किया सम्मानित, इन सितारों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 नजदीक है और इस खास मौके पर भारतीय फिल्मी हस्तियों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। अल्लू अर्जुन ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। वहीं, आलिया भट्ट और कृति सेनन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार साझा किया गया। “सरदार उधम सिंह” ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। इसके अलावा कई सितारों को विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आइए जानते हैं 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में किन सितारों को सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि 24 अगस्त को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं के नाम की घोषणा की गई थी।

दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विनर्स को दिया अवॉर्ड

फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतना हर स्टार का सपना होता है। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में कई लोगों के सपने साकार होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 अक्टूबर को दिल्ली में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा: द राइज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। वहीं, कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और कृति सेनन ने एक साथ बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता।

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स विनर्स की पूरी लिस्ट…

बेस्ट फीचर फिल्म- रॉकेट्रीः नॉम्बी इफेक्ट
बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनॉन (मिमी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- आरआरआर
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- काल भैरव
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- श्रेया घोषाल
बेस्ट डायरेक्टर- निखिल महाजन (गोदावरी- द होली वॉटर)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा और आरआरआर
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- किंग सोलोमन (आरआरआर)
बेस्ट कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित (आरआरआर)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम सिंह
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- वी श्रीनिवास मोहन (आरआरआर)
स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
बेस्ट एडिटिंग- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)