Entertainment

Akshay Kumar ने दिखाई दरियादिली, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली की लड़की को दिए इतने लाख

 शाहरुख खान ने हाल ही में दिल्ली में एक्सीडेंट में जान गवाने वाली अंजलि सिंह के परिवार की मदद करने का फैसला किया। शाहरुख खान अपने मीर फाउंडेशन से अंजलि सिंह के परिवार की आर्थिक मदद करने वाले हैं। इसी बीच अक्षय कुमार को लेकर भी एक रिपोट सामने आई है, जिसमें ये बताया जा रहा है कि अक्षय ने 25 साल की एक लड़की को आर्थिक मदद दी है । दरअसल, आयुषी शर्मा नाम की इस लड़की को हार्ट ट्रांसप्लांट करवाने के लिए पैसों की जरूरत थी। इस लड़की के बारे में ‘सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अक्षय कुमार को जानकारी दी थी। 

अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली

आयुषी शर्मा के दादा योगेंद्र ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। योगेंद्र ने कहा, ‘मैंने डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी से कहा कि मैं अक्षय जी से पैसे लूंगा लेकिन मुझे अपना आभार व्यक्त करने की अनुमति दी जानी चाहिए और इसलिए मैं बड़े दिल वाले अभिनेता के बारे में बात करना चाहता था।’ उन्होंने आयुषी के बारे में कहा, ‘आयुषी को जन्म से ही हार्ट की ये समस्या थी। अब 25 साल की उम्र में, जैसा कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने हमें बताया, उसका दिल केवल 25 प्रतिशत काम कर रहा है। इसलिए डॉक्टर्स ने सुझाव दिया है कि हमारे लिए ट्रांसप्लांट की एकमात्र विकल्प बचा है। अक्षय कुमार की मदद से हमारा काम आसान हो गया है और हम अब ट्रांसप्लांट के लिए डोनर हार्ट की तलाश कर रहे हैं।’

शाहरुख खान ने की थी अंजलि सिंह की फैमिली की मदद

दिल्ली में 31 दिसंबर की रात अंजलि सिंह की एक एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान ने इस लड़की की फैमिली की मदद करने का मन बना लिया है। दिल्ली की दिवंगत अंजलि सिंह के परिवार में उसकी मां और भाई-बहन हैं। शाहरुख खान का मीर फाउंडेशन इन सबकी आर्थिक तौर पर मदद करेगा। इससे पहले भी बॉलीवुड के कई सितारों ने कई परिवारों की मदद की है। इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड के भाईजान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं।