Bollywood

Priyanka Chopra को मिस वर्ल्ड बनाने के लिए की गयी थी धांधली! मिस बार्बाडोस ने दावा किया

प्रियंका चोपड़ा पर बेमानी का इलज़ाम

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने मिस वर्ल्ड के खिताब को लेकर ख़बरों में आ गई हैं। हाल ही में , मिस बार्बाडोस ने वीडियो शेयर कर प्रियंका चोपड़ा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि प्रियंका को कोई भी पसंद नहीं करता था बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रियंका चोपड़ा इन वक्त भारत आई हुई हैं। वह कई बार मुंबई में देखि भी जा चुकी हैं, जिससे जुड़ी उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। लेकिन इन सबसे इतर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में अपने मिस वर्ल्ड के खिताब को लेकर ख़बरों में आ गई हैं। दरअसल, मिस वर्ल्ड की पूर्व कंटेस्टेंट ने प्रियंका चोपड़ा की जीत पर सवाल उठाया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पर ये गंभीर आरोप लगाने वाली यह पूर्व कंटेस्टेंट का नाम लीलानी मैकोने है जो अब यू-ट्यूबर बन चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि उस वक्त मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में धांधली हुई थी।

लीलानी मैकोने ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पर आरोप लगाते हुए अपने यू-ट्यूब चैनल से एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि उस वक्त हर किसी को पता था कि प्रियंका चोपड़ा की ही जीत होने वाली है। लीलानी मैकोने मिस टेक्सस की जीत पर अपनी राय रखते हुए कहा, “मैं भी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में इस चीज से गुजर चुकी हूं। मैं मिस बार्बाडोस थी और मैंने मिस वर्ल्ड में हिस्सा लिया था। जिस साल मैंने प्रतियोगिता में कदम रखा था, उस साल कोई और नहीं बल्कि मिस इंडिया ने जीत हासिल की थी।”

स्विम राउंड में ड्रेस पहनकर लिया हिस्सा

मिस बार्बाडोस रहीं लीलानी मैकोने ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, “उस साल कॉम्पिटीशन की स्पॉन्सरशिप इंडियन केबल स्टेशन के पास थी। मैं आज उस वक्त के पक्षपात को याद करती हूं। कॉम्पिटीशन में प्रियंका चोपड़ा ने एक ड्रेस पहनकर स्विमसूट राउंड पास कर लिया था। उन्हें स्किनटोन क्रीम इस्तेमाल करने की भी इजाज़त थी, जिससे वह अपनी स्किन टोन को समान दिखा सकें। वह कोई ब्लीचिंग क्रीम नहीं थी। लेकिन उस क्रीम ने काम नहीं किया था, जिससे प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ड्रेस बिना उतारे ही राउंड पास कर लिया।”