Bollywood

रणबीर कपूर के पापा बनने पर उनकी 3 एक्स-गर्लफ्रेंड का रिएक्शन देखने को मिला, एक ने जता दी अजीब विश

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिश्ता लगभग चार साल पुराना है। अयान मुखर्जी की हालिया रिलीज फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान उनकी करीबियां बढ़ी थीं। आलिया से पहले रणबीर बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने रविवार को मुंबई के लिए एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। रणबीर और आलिया के पैरेंट्स बनने पर उनके फेंस और रिश्तेदारों ने उन्हें बधाई दी है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके को स्टार्स और इंटरनेट के जरिए उनसे जुड़े उनके फेंस ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है। इनमें रणबीर कपूर की तीन एक्स-गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) भी शामिल हैं।

आलिया की पोस्ट पर किया तीनों ने रिएक्ट

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम के जरिए बेटी के जन्म की जानकारी शेयर की। उनकी पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए जहां दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ ने सिम्पल सा कॉन्ग्रैचुलेशंस लिखा है तो वहीं सोनम कपूर ने आलिया और रणबीर की बेटी को देखने की इच्छा जताई है। उन्होंने आलिया को बधाई देते हुए लिखा है, “मुबारक हो डार्लिंग गर्ल। तुम्हारी प्रिंसेस को देखने का इंतजार नहीं कर सकती।

तीनों एक्ट्रेस से ऐसा रहा रणबीर का रिश्ता

रणबीर कपूर आलिया भट्ट से शादी करने से पहले कई लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं, जिनमें सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ भी शामिल हैं। सोनम कपूर के साथ रणबीर का रिश्ता तब शुरू हुआ था, जब वे अपनी डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ की शूटिंग कर रहे थे। बताया जाता है कि दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका।

फिल्म ‘बचना ए हसीनों’ के दौरान रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के अफेयर की खूब चर्चा रही। बाद में दीपिका ने रणबीर पर धोखा देने के आरोप लगाते हुए उनसे ब्रेकअप कर लिया था। रणबीर कपूर और कटरीना कैफ का रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था। दोनों फिल्म राजनीति के सेट पर करीब आए थे और लगभग 6 साल तक उनका रिश्ता चला था। यहां तक कि रणबीर कटरीना को अपने परिवार से तक मिला चुके था। उनके साथ लिव-इन रिलेशन में भी रहे थे। लेकिन फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग के दौरान उनका ब्रेकअप हो गया।

‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर आलिया के करीब आए

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर शुरू हुई और 14 अप्रैल 2022 को उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली, जिसमें दोनों परिवार के सदस्य और चुनिंदा फ्रेंड्स शामिल हुए थे। जून में आलिया ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।