Entertainment

बिपाशा बसु के घर गूंजी किलकारियां, नन्हें मेहमान ने रखे कदम

Bipasha Basu and Karan Singh Grover blessed with baby girl: बॉलीवुड फिल्म स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद अब एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी फैंस को गुडन्यूज सुनाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो स्टार कपल एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बन चुके हैं।

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में एक बेटी के पैरैंट्स बने हैं। इस स्टार कपल ने कुछ ही दिन पहले अपनी बेटी को जन्म दिया। अब फिल्मी दुनिया से एक और खुशखबरी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड स्टार बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने भी अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। खबर मिली है कि अदाकारा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि अभी तक खुद इस स्टार कपल ने इस गुडन्यूज का ऐलान अपने सोशल मीडिया हैंडल से नहीं किया है। मगर बज है कि ये स्टार कपल एक बेटी के मम्मी-डैडी बन चुके हैं।

43 साल की उम्र में मां बनी हैं बिपाशा बसु

बड़ी बात ये है कि अदाकारा बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने शादी के 6 साल बाद अपना पहला बच्चा प्लान किया है। अदाकारा बिपाशा बसु ने साल 2016 में टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई थी। इसके बाद से फैंस इस स्टार कपल के पहले बच्चे को लेकर एक्साइटेड थे। अब ये स्टार कपल कथित तौर पर एक बेटी के पैरेंट्स बन चुके हैं।

करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी हैं बिपाशा बसु

टीवी सीरियल स्टार करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने साल 2015 में एक साथ फिल्म अलोन में काम किया था। इसी दौरान दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आने लगी थी। जिसके बाद फिल्म स्टार ने करण सिंह ग्रोवर से एक साल बाद ही शादी कर ली थी। बिपाशा बसु को दुल्हन बनाने से पहले एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने टीवी सीरियल स्टार जेनिफर विंगेट और अदाकारा श्रद्धा निगम से भी शादी रचाई थी। एक्टर की ये दोनों ही शादी असफल साबित हुईं। जिसके बाद टीवी स्टार ने बिपाशा बसु संग तीसरी शादी की थी।